RATLAM 09 जुलाई 2020/ रतलाम आए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री संजय शुक्ला ने शहर के विरियाखेड़ी क्षेत्र में पहुंचकर किल कोरोना सर्वेक्षण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने विरियाखेड़ी में सर्वेक्षण कर रही टीम के सदस्यों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा कटारिया और आशा कार्यकर्ता संगीता लोहार से चर्चा की। उनके सर्वेक्षण के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने रहवासी नागरिकों से भी चर्चा की, उनको कोरोना से बचाव के संबंध में बताया।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें