रतलाम 09 जुलाई 2020/ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने रतलाम नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की एक बैठक लेकर समीक्षा की। कलेक्टर ने सिटी बस, ट्राफिक पार्क, हाई मास्ट, ओपन जिम आदि पूर्व में स्वीकृत कार्यों की प्रगति से अवगत होते हुए इनको गति देने के लिए तेजी से कार्य करने हेतु निगमायुक्त श्री एस.के. सिंह को निर्देशित किया। इस दौरान सिटी इंजीनियर श्री सुरेश व्यास के अलावा अन्य अधिकारी एवं इंजीनियर भी उपस्थित थे।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें