सेमलिया से शाकिर शाह के साथ संदीप तलोदिया की रिपोर्ट

नामली--समीपस्थ ग्राम सेमलिया में करंट लगने से एक प्रसूता गाय की मौत हो गई लापरवाही से मौत होने पर गो पालक ने एक दूसरे के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई गो पालक राहुल गुर्जर ने बताया कि मेरे पास 4 भैंस व 4 गाये दुधारू हैं जिन्हें सरकारी चरागाह में चराने ले जाता हूं वहां ईश्वर पटेल द्वारा खुले तार बिछा रखे हैं मैंने कई बार उसे हटाने को कहा किंतु उसने नहीं सुना आज मैं पशुओं को चराने गया जहां उक्त खुले तारों में फेले करंट से मेरी प्रसूता गाय मर गई । लापरवाही से मुख दर्शक पशु की मृत्यु हो गई जिसकी रिपोर्ट नामली थाने पर कर कार्यवाही का निवेदन किया है ।