रतलाम 08 जुलाई 2020/ कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों के स्वत्वों एवं कार्यालयीन समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को कैंप का आयोजन होगा। कैंप का आयोजन रतलाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष प्रातः 11:00 से 01:00 बजे तक किया जाएगा। कैंप के दौरान प्राप्त होने वाली समस्याओं प्रस्तावों के निराकरण संबंधी आवश्यक कार्रवाई के लिए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें