बड़ावदा से राहुल चौहान की रिपोर्ट

इल्ली मारने के लिए फसलों पर स्प्रे किये जाने वाला नकली कीटनाशक बेचने के मामले में बड़ावदा पुलिस ने कम्पनी के अधिकारियों की शिकायत पर बड़ावदा में ही एक कृषि दुकान पर कारवाही की ओर वहां से 150 एमएल मात्रा वाली 19 बोतलें मिली।इन्हें लेकर कम्पनी के अधिकारियों का कहना है कि।ये हमारी कंपनी की असली दवाई कोराजन की नकल है और कॉपीराईट एक्ट के तहत अपराध है।पुलिस ने दुकान संचालक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे सैलाना उपजेल भेज दिया गया है।
बड़ावदा थाना प्रभारी नीरज सारवान ने बताया कि कृषि दवाई उत्पादक कंपनी एफएमसी के असिस्टेंट मैनेजर कमलसिंह, टीम लीडर अजयसिंह पुंडीर ने थाने आकर सूचना दी कि बड़ावदा में खाचरौद रोड स्थित राजगुरू कृषि सेवा केन्द्र पर कोराजन नाम से नकली कीटनाशक बेची जा रही है।इस पर पुलिस टीम कंपनी अधिकारियों को साथ लेकर मौके पर पहुंची और तलाशी ली।दुकान में से 19 बोतलें जप्त हुई जो कंपनी के अधिकारियों ने स्तर पर जाँच करके नकली होना बताया है। इस आधार पर पुलिस ने कॉपीराईट एक्ट की धारा 63 व 65 में दुकान संचालक जगदीश धाकड़ निवासी खाचरौद के खिलाफ केस दर्ज  किया गया।उसे गिरफ्तार कर जावरा कोर्ट में पेश किया गया।जहाँ से उसे सैलाना जेल भेजने के आदेश दिया गया।कार्यवाही में एएसआई एएमए खान, आरक्षक भोमसिंह, हरदीपसिंह, गोपाल व जितेन्द्रसिंह की भूमिका रही।



बड़ावदा में ही एक कृषि दुकान पर कारवाही की ओर वहां से 150 एमएल मात्रा वाली 19 बोतलें मिली