थाना प्रभारी को ज्ञापन देते हुए
*बड़ावदा से राहुल चौहान की रिपोर्ट*
बड़ावदा।। एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा के आदेश अनुसार एवं संभागीय उपाध्यक्ष अभय सुराणा , संभागीय सदस्यता प्रभारी संजय चौधरी के मार्गदर्शन में यूनियन की बड़ावदा इकाई द्वारा थाना प्रभारी नीरज सारवान को एक आवेदन दिया गया तथा मांग की गई भोपाल के भानु प्रताप सिंह के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की जाए । इस संबंध में एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के जिला सचिव प्रदीप बाफना ,बड़ावदा ब्लॉक अध्यक्ष चेतन जायसवाल ने बताया कि पिछले दिनों भोपाल के भानु प्रताप सिंह ने अपनी फेसबुक वॉल पर देश प्रदेश के पत्रकारों ,संपादक के खिलाफ अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का उपयोग करते हुए जो लिखा गया वह निंदनीय है वर्तमान में कोरोना संक्रमण चल रहा है इसमें भी प्रजातंत्र का चौथा आधार स्तंभ अपनी जान जोखिम में डालकर अपने दायित्व का निर्वाह कर रहा है ऐसे समय में इनके द्वारा जो
आपत्तिजनक भाषा का उपयोग कर पत्रकारों पर जो लिखा गया है पूरी तरह से निराधार है इसलिए आज एमपी वर्किंग यूनियन आपसे निवेदन करता है हमारे द्वारा आवेदन के साथ साक्ष्य प्रस्तुत किए गए हैं अतः इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाए इस अवसर पर चेतन राठौर मनोज जोशी लोकेश कुमावत प्रवीण व्यास राहुल पौराणिक राहुल चौहान रवि राज कुमावत अजय राठौर आदि मौजूद थे

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें