दो आवेदनों का निराकरण किया गया, शेष का निराकरण भी शीघ्र
RATLAM 10 जुलाई 2020/ कलेक्ट्रेट रतलाम के कर्मचारियों की समस्याओं एवं स्वत्वो के निराकरण के लिए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा शुक्रवार को शिविर आयोजित किया गया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित शिविर में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने विभिन्न कर्मचारियों की समस्याओं को सुना, उनके आवेदन प्राप्त किए। निराकरण के लिए कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित करते हुए समय सीमा निर्धारित की। इस दौरान 9 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से दो आवेदनों का निराकरण शुक्रवार को ही कर दिया गया। शिविर में अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले, ऑफिस अधीक्षक श्री संजय जपतापी, स्थापना शाखा के श्री गजेंद्रसिंह बंधवार आदि उपस्थित थे।