शिमी सकलेचा 





बड़ावदा से राहुल चौहान की रिपोर्ट


बड़ावदा सीबीएसई का कक्षा12 वी का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित हुआ जिसमें नगर की बेटी होनहार छात्रा शिमी शिरीष सकलेचा ने कॉमर्स विषय मे 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।शिमी को फिजिकल एजुकेशन (शारिरिक शिक्षा)  में 100 में से 100 अंक प्राप्त हुए।शिमी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मातापिता,परिजनों ओर शिक्षको को दिया। शिमी की इस सफलता पर सभी ईष्ट मित्रो ने बधाईया दी ओर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।शिमी ने बताया कि वह सीए की तैयारी कर रही है ओर चार्टेट अकॉउंटेट बनना चाहती है। शिमी ने यह परीक्षा सेंट मेरी स्कूल दाहोद (गुजरात)से अध्ययन कर दी है