
RATLAM मेडिकल कॉलेज के कोविड हॉस्पिटल से रविवार को सात कोरोना पेशेंट स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील पाटीदार, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ संजय दीक्षित तथा हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित था।
रविवार को रतलाम के हरमाला रोड, राजेंद्र नगर, मुखर्जी नगर तथा कर् मदी रोड के रहवासी पेशेंट स्वास्थ्य लाभ उपरांत अपने घर पहुंचे। करमदी रोड के चार, राजेंद्र नगर, मुखर्जी नगर और हरमाला रोड के एक एक पेशेंट शामिल है। शेष एक्टिव पॉजिटिव भर्ती मरीजों की संख्या कुल 41 है।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें