RATLAM मेडिकल कॉलेज के COVID हॉस्पिटल से मंगलवार को 6 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ संजय दीक्षित तथा स्टाफ ने स्वस्थ हुए पेशेंट का स्वागत, अभिनंदन किया। मंगलवार को जावरा के छिपापूरा के दो पेशेंट, रतलाम के लोहार रोड, महावीर नगर, राजीव नगर, पटेल कॉलोनी के एक-एक पेशेंट स्वस्थ होकर अस्पताल से बाहर निकले। अब एक्टिव पॉजिटिव भर्ती पेशेंट संख्या शेष 40 है।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें