RATLAM मेडिकल कॉलेज के कोविड19 हॉस्पिटल से शनिवार को 3 कोरोना योद्धाओं ने जंग जीती । इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ संजय दीक्षित डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले तथा हॉस्पिटल स्टाफ ने मरीजों का अभिनंदन किया, शुभकामनाएं दी।
डिस्चार्ज मरीजों ने हॉस्पिटल में दी गई सेवाओं की सराहना की उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में हमारा पूरा ध्यान रखा गया समय पर दवाइयां उपलब्ध कराई गई। स्टाफ का व्यवहार बहुत अच्छा था। मरीजों ने आमजन से अपील की है कि कोरोना से बचने के लिए मास्क का उपयोग अवश्य करें । अनावश्यक रूप से भीड़ नहीं लगाएं हाथों को बार-बार धोते रहें।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें