रतलाम 08 जुलाई 2020/ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा आरम्भ किए गए हर घर हरियाली अभियान के तहत वन विभाग की वृक्ष मित्र वाहिनी वेन द्वारा 25 जून से 2 जुलाई तक रतलाम शहर में भ्रमण कर 22 हजार 162 रूपए मूल्य के 1843 पौधे विक्रय किए गए जिनमे नीम, बादाम, बेलपत्र, गुडहल, नींबू, जामफल, सीताफल, अशोक व जामुन प्रजाति के पौधे शामिल है।