रतलाम 08 जुलाई 2020/ ऐसे किसान जो बोरियों और छोटी मात्रा में अपनी उपज बेचना चाहते हैं, अनाज मंडी महू नीमच रोड रतलाम में सप्ताह के 2 दिन व्यवस्था की गई है।
मंडी सचिव श्री एम.एल. बारसे ने बताया कि सप्ताह में दो दिवस (शुक्रवार एवं शनिवार) बैंक अवकाश, द्वितीय एवं चतुर्थी शनिवार को छोड़कर ब्रैकेट के दिवसों में किसानों की सुविधा के लिए फुटकर में उपज बेचने हेतु नीलाम व्यवस्था रहेगी। उन 2 दिनों में खुली ट्राली, पिकअप, आईसर की खुली नीलामी नहीं की जाएगी और ना ही खुली मात्रा में उपज लाने वाले वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा अनाज मंडी में प्याज की नीलामी पूर्ववत जारी रहेगी।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें