कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने तैयारियों का निरीक्षण किया
RATLAM 14 जुलाई 2020/ प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन आगामी 16 जुलाई को रतलाम में किया जा रहा है। स्थानीय बड़बड़ सभाग्रह पर आयोजित होने वाले रोजगार मेले में 400 से 500 प्रवासी श्रमिक सम्मिलित होंगे। रोजगार देने के लिए भी 40 से 50 नियोक्ता मेले में आएंगे। मेले की तैयारियों के लिए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा मंगलवार शाम अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया गया। आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए गए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, नगर निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया, महाप्रबंधक उद्योग श्री अमरसिंह मोरे, एसडीएम रतलाम शहर तथा ग्रामीण तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
रोजगार मेले में प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने के लिए जो नियोक्ता सम्मिलित होंगे उनमें नीरज फूड्स, डीपी प्लास्टिक, जैन एग्रो फूड, जनता केबल, जी.आर इंडस्ट्रीज, अग्रवाल इंडस्ट्रीज, इंटरनेशनल बायोटीन प्रोडक्ट, सिद्धार्थ पॉलिप्लास्ट, कमला श्री इंडस्ट्रीज, स्टैंडर्ड इंजीनियरिंग वर्क्स, श्रीराम प्रोडक्ट, हिंदुस्तान सिरेमिक, पटेल वाइन एंड फ्रूट प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज, रतन एग्री फूड, खुशबू पापड़ उद्योग, भारत सीमेंट पाइप इंडस्ट्रीज आदि सम्मिलित है।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें