रतलाम 17 जुलाई 2020/ जारी मानसून सत्र के दौरान जिले में 17 जुलाई की सुबह 8.00 बजे तक करीब 302 मिलीमीटर (लगभग 12 इंच) वर्षा औसत रूप से दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 जुलाई की सुबह 8.00 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान आलोट विकासखंड में 2 मिलीमीटर, जावरा में 15 मिलीमीटर, पिपलौदा में 14 मिलीमीटर, बाजना में 24 मिलीमीटर, रतलाम में 5 मिलीमीटर, रावटी में 4.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें