दोनों कॉन्स्टेबल, लड़की को लेकर एक कमरे में पहुंचे. वहां लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया गया. जिसके बाद एक कॉन्स्टेबल ने
उसके साथ रेप किया जबकि दूसरे कॉन्स्टेबल ने गेट पर खड़े होकर घटना को अंजाम तक पहुंचाने में मदद की.
नाबालिग से गैंग रेप के मामले में दिल्ली पुलिस ने रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (RPSF) के दो कॉन्स्टेबल- प्रदीप और प्रेमचंद को गिरफ्तार किया है. दोनों कॉन्स्टेबल पर आरोप है कि इन्होंने लॉकडाउन के दौरान एक नाबालिग लड़की को झांसा देकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया.
दरअसल 16 साल की एक लड़की ने पुलिस को अपने बयान में बताया है कि वो झारखंड की रहने वाली है और दिल्ली के प्रीत विहार में बतौर मेड 9 साल से काम कर रही है. काफी वक्त से वो घर जाना चाहती थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से ट्रेन बन्द थी इसलिए वो अपने गांव नहीं जा पा रही थी.
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें