RATLAM / रतलाम मेडिकल कॉलेज के कोविड- हॉस्पिटल से शुक्रवार को दो कोरोना पेशेंट स्वस्थ होकर घर पहुंचे। दोनों पेशेंट रतलाम के हैं। एक पुरुष सेरानीपुरा तथा एक युवती पैलेस रोड की है। इस अवसर पर मौजूद अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील पाटीदार, कॉलेज के डीन डॉ संजय दीक्षित तथा हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा स्वस्थ हुए मरीज़ो का करतल ध्वनि से स्वागत, अभिनन्दन किया गया।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें