कीर्ति वर्रा✍

रतलाम जावरा धर्म कर्म में अंतिम संस्कार को पवित्र संस्कार माना गया है । मानव जीवन मे जन्मे मनुष्य के जीवन यात्रा का अंतिम पड़ाव सोलह संस्कारों में से एक है , जिसे रतलाम में कलंकित करने का एक मामला प्रकाश में आया है , जिसमे जिम्मेदारों का अमांननीय चेहरा ही उजागर हुआ है । जावरा निवासी एक महिला शांतिबाई माली का रतलाम में निधन हो गया था । जिसे प्रशासन ने ताबड़तोड़ प्रोटोकॉल का हवाला देकर परिवार को सूचना दिए बिना , निगम के शव वाहन से शव भक्तन की बावड़ी मुक्तिधाम भेज कर  अंतिम संस्कार करवा दिया । जिम्मेदारों का अमानवीय चेहरा उस समय उजागर हुआ जब *(जलती चीता पर ही पीपीई किट भी डाल दी गई)* । मृतिका की रिपोर्ट भी नेगेटिव थी , फिर भी स्वस्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन  ने परिवार को सूचना नही देकर मानवीय संवेदनाओं पर सवाल खड़ा कर दिया है । बेटे ने आरोप लगाया कि जब भी मेडिकल कॉलेज फोन लगाया एक ही बात कही अभी बात नहीं हो सकती । किसी दूसरे से मौत की खबर मिली तो मुक्तिधाम पहुंचे । दोपहर शव लाया गया लेकिन माँ के अंतिम दर्शन भी नही करने दिए । इसी को लेकर परिजनों मैं गुस्से का आक्रोश है वह परिजनों का कहना है कि हम कैसे मान लें कि यह वहीं महिला है आखिर क्यों हमारे साथ यह नाइंसाफी हो रही है आखिर कौन करेगा इंसाफ हमारे साथ आपबीती का ऐसे ही कहीं दर्द भरी बातों ने हर एक को सोचने पर मजबूर कर दिया है जोकि मीडिया की खबर भी बनी और सुर्खियों में बात भी रही अगर हम इसकी हकीकत तक जाए तो एक बार फिर से पढ़ लीजिए


*मृतिका के परिजनों ने लगाया अमानवीय व्यवहार का आरोप*

जावरा की रहने वाली शांति माली निवासी छिपा पूरा को सामान्य बुखार आने पर अस्पताल ले जाया गया वहां से कोविड-19 संदिग्ध मानते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां मेडिकल कॉलेज में सैंपल लिया गया जो कि 10 जून को नेगेटिव आया लेकिन जब वह महिला भर्ती थी तो परिजनों को उससे मिलने भी नहीं दिया आखिर केसा है  महिला का स्वास्थ्य इसकी भी जानकारी परिजनों नहीं  दी गई और फिर अचानक महिला की मृत्यु होने पर दूसरों के माध्यम से परिवार को सूचना मिली महिला के पुत्र राकेश द्वारा बताया गया कि उससे कहा गया कि सुबह 9:00 बजे रतलाम भक्तन की बावड़ी मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार होगा पांच लोग आ सकते हैं ऐसे में परिवार अंतिम दर्शन के लिए 8:00 बजे ही मुक्तिधाम पहुंच जाते हैं 5 घंटे इंतजार के बाद दोपहर 1 बजे लाया गया पूरा परिवार अंतिम दर्शन के लिए अपनी गुहार लगाता रहा  लेकिन उन्हें अंतिम दर्शन नहीं करने दिया वहीं  अधिकारियों द्वारा बताया जाता है कि कोरोना पोटोकॉल बताते हुए चिता को आग के हवाले कर दिया जाता है और तो और कर्मचारियों ने पीपी किट भी चिता के साथ जला दी यह सब नजारा देखने के बाद आखिर क्या गुजरी होगी उस परिवार पर जहां पर इंसान के जीते जी बेटे को अपनी मां से नहीं मिलने दिया ना ही फोन पर कोई बात करवाई गई और सबसे शर्मनाक बात के मरने के बाद भी परिजनों को सूचना तक नहीं और फिर परिजन मुक्तिधाम में कुछ घंटों इंतजार करते रहे सिर्फ चेहरा देखने के लिए और जब इंतजार की घड़ियां समाप्त होती है तो वह भी नसीब नहीं होता जैसे कि अधिकारियों की भी मानवता कहीं खो गई हो क्योंकि यहां पर गरीबों को इंसाफ नहीं मिलता आखिर क्या इनकी जिंदगी की कोई कीमत नहीं होती और कोई बड़ा आदमी होता तो भीड़ लग जाती मुक्तिधाम में फूलों के गुलदस्ता हाथ में लिए लेकिन फिर भी इंसाफ के लिए कुछ शब्द बाकी है

*बेलगाम चिकित्सा व्यवस्था के खिलाफ माली समाज ने ज्ञापन दीया*


रतलाम। विगत दिवस जावरा की एक महिला कोरोना संदिग्ध मानकर रतलाम में भर्ती करने के बाद रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी  परिवार के सदस्यों को उससे नही मिलने देने एवं महिला की मृत्यु के बाद परिवार को अंतिम समय मे मृत्यु की सूचना देने और  कोरोना प्रोटोकॉल का बहाना कर अंतिम दर्शन नही करने और चिता के ऊपर पीपी किट ओर ग्लब्ज फेंककर जलाने के मामले में माली समाज जावरा ने प्रधानमंत्री ओर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।