Image may contain: one or more people, people standing, people walking and outdoor
रतलाम 7 जून 2020/ नगर में कोरोना पॉजिटिव मरीज निकलने के पश्चात दो स्थानों पर कन्टेनमेट क्षेत्र बनाए गए, व्यवस्था का निरीक्षण करने विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय देर रात्रि पहुंचे। जिलाधीश श्रीमती रुचिका चौहान,अनुविभागीय अधिकारी राहुल धोटे, एसडीओपी श्री बिलवाल सहित अन्य अधिकारियों से चर्चा की।
डॉ. पांडेय ने गाड़ीखाना व पठानटोली क्षेत्र पहुंचकर कन्टेनमेट क्षेत्र के निवासियों की जांच परीक्षण, सेनेटाईजर का छिड़काव, सफाई व्यवस्था, डोर टू डोर सर्वे के अलावा क्षेत्र के लोगो हेतु भोजन व अन्य व्यवस्था हेतु विस्तृत चर्चा की। डॉ. पांडेय ने कहा कि जावरा में कोरोना की दस्तक ने सबको चिंतित कर दिया है, आमजन को इस महामारी के प्रति चौकसी बरतने की आवश्यकता है।