Image may contain: 1 person, sitting and indoor
RATLAM मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर रतलाम जिले में किल कोरोना अभियान के वृहद क्रियान्वयन हेतु कार्य योजना तैयार की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर बिंदुवार दिशा निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा भी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने अभियान के क्रियान्वयन हेतु शुक्रवार तक टीमों के गठन के लिए निर्देशित किया साथ ही शनिवार तक टीमों की ट्रेनिंग पूर्ण कर दी जाएगी। विभिन्न चरणों में सर्वेक्षण पूरे जिले में किया जाएगा। गांवों में भी सर्वेक्षण दल थर्मल स्कैनर और पल्स ऑक्सीमीटर के साथ सर्वेक्षण कार्य करेंगे। अभियान में गहनता रखते हुए संदिग्ध कोरोना मरीजों की पहचान की जाएगी।