Image may contain: 1 person, sitting, table and indoor
RATLAM 18 जून 2020/ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने दो बत्ती स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पर एक बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का आमजन के मध्य कड़ाई से पालन करवाया जाए। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, एसडीएम शहर तथा सीएसपी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कार्यपालिक दंडाधिकारी तथा पुलिस विभाग के अधिकारी सघन भ्रमण करते हुए आमजन को समझाइश भी देवें कि वे मास्क का उपयोग करें। इसके साथ ही निर्देशों का पालन नहीं होने पर सख्ती से पेनल्टी वसूली जाए। किसी भी स्थान पर भीड़ एकत्रित नहीं होने दे।