रतलाम 17 जून 2020/ विधायक रतलाम ग्रामीण श्री दिलीप मकवाना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अनाज मंडी में आने वाले कृषकों के हित में निर्णय लिया गया कि मंडी प्रांगण में नीलामी पश्चात बड़े इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटे से उपज का तोल होने पर कृषक द्वारा व्यापारी के कांटे पर ट्रैक्टर ट्राली हाइड्रोलिक कर उपज का ढेर करने पर किसान से किसी भी प्रकार की हम्माली एवं तुलाई राशि नहीं जाएगी, मात्र बड़े इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटे की तुलाई राशि जो समिति द्वारा निर्धारित है जो ट्रैक्टर ट्राली पिकअप 30 रूपए एवं आयशर 50 रूपए (डबल तोल) कृषक द्वारा तोल कांटा संचालक को भुगतान की जाएगी अर्थात कृषक के भुगतान वाउचर से किसी भी प्रकार की हम्माली, तुलाई पारिश्रमिक राशि कटोत्रा नहीं की जाएगी। कृषक द्वारा पिकअप आईशर में उपज लाने पर हाइड्रोलिक नहीं होने पर तथा ऐसे वाहनों की उपज का तोल बड़े इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटे से होने पर तथा संबंधित वाहन की उपज हम्माल द्वारा उतारने, खाली करने पर मंडी समिति द्वारा पूर्व में निर्धारित हम्माली दर कृषक द्वारा देय होकर भुगतान वाउचर में कटोत्रा की जाएगी। निर्णय आगामी 22 जून से लागू होगा।
बैठक में पूर्व व्यापारी प्रतिनिधि श्री मनोज जैन, मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष श्री विनोद जैन लाला, युवा मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष श्री दिलीप मेहता, पूर्व तुलावटी प्रतिनिधि श्री सुरेंद्रसिंह भाटी पूर्व हम्माल प्रतिनिधि श्री अब्दुल हमीद बच्चा पहलवान, तुलावटी संघ अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, पूर्व तुलावटी संघ अध्यक्ष श्री बाबूसिंह सोलंकी, तुलावटी श्री महेश उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, मंडी सचिव श्री एम.एल. बारसे, सहायक सचिव श्री सत्यनारायण गोयल, प्रांगण प्रभारी श्री रुमालसिंह भयड़िया, सब्जी मंडी प्रभारी श्री मुकेश ग्रेवाल एवं डीलिंग कर्मचारी उपस्थित थे।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें