RATLAM 26 जून 2020/ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करके मनरेगा के तहत संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया, प्रगति की जानकारी ली।
कलेक्टर ने नारायणगढ़ पंचायत के अंतर्गत करण नदी पुनर्जीवन कार्य की प्रगति देखी। यहां मनरेगा के तहत लूज बोल्डर चेक डैम निर्मित किया जा रहा है। कलेक्टर ने भेड़ली नर्सरी पहुंचकर महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए जा रहे पौधों का निरीक्षण किया। यहां 14 महिलाओं के समूह द्वारा कार्य किया जा रहा है। 3 वर्षीय प्रोजेक्ट के तहत महिलाओं द्वारा गुड़हल, बास, करंज आदि पौधे तैयार किए जा रहे हैं जिनकी बिक्री पर 50 प्रतिशत नर्सरी को तथा 50 प्रतिशत लाभ महिलाओं को मिलेगा। कलेक्टर ने सेरा ग्राम पंचायत में खेत तालाब निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें