एस.डी.एम.,पुलिस विभाग,न.प.,तहसीलदार के साथ संयुक्त रूप से की चालानी कार्यवाही 


ए

  बिना  मार्क्स घूम रही थी बाजार में महिला  का बनाए चालान 


नामली से संदीप तलोदिया के साथ शाकिर शाह की रिपोर्ट



नामली भीड़ और बिना मास्क के घूमने वाले कहीं कोरोना बम न बन जाये शीर्षक से प्रकाशित समाचार का  अचानक एस.डी.एम. श्री प्रवीण पुल पगारे,तहसीलदार प्रेम शंकर पटेल,आर.आई. ज्योति सोनी,थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर,पटवारी राजेश माना के साथ पुलिस बल,नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ चंचल चौराहे से करीब 20 कर्मचारियों का दल नगर में भ्रमण पर निकला 5 कर्मचारियों ने एस.डी.एम. के आदेश पर बिना मास्क लगाये घूमने वाले नागरिकों,वाहन चालकों,दुकानदारों,व्यापारियों पर चालानी कार्यवाही कर 50 रुपये  का अर्थदंड कर राशि वसूली गई करीब 50 लोगों के चालान बनाये  गये अचानक कार्यवाही से नगर के मुख्य मार्गो,थाना क्षेत्र,बस स्टैंड,पुराना थाना,सेमलिया रोड चौराहा,सेमलिया रोड पर हड़कंप मच गया सभी ने मास्क लगा लिए मास्क न होने पर रुमाल,गमछा आदि मुंह पर बांध लिए दल सेमलिया रोड से जावरा रोड,सदर बाजार होकर छात्रावास का निरीक्षण करने पहुंचे जहां अभी भी क्वॉरेंटाइन की आवश्यकता हो तो छात्रावास भवन का उपयोग किया जा सके व्यवस्थाओ का जायजा लिया । कोरोना संक्रमण की सावधानियां पूर्ण रुप से पालन करवाने हेतु पुलिस प्रशासन,नगर प्रशासन को श्री पुल पगारे ने सख्ती से करवाने पर जोर दिया ज्ञातव्य है कि नगर में लॉकडाउन में दी गई छूट के बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जैसे मास्क लगाना दूरी बनाकर रहना,भीड़ इक्कठी न होना जैसी सावधानियों की धज्जियां उड़ रही है इसी बात को लेकर  प्रकाशित समाचार के बाद प्रशासन जागा और आज पूरा महकमा पालन करवाने के लिए सख्ती से नगर में उतरा