बड़ावदा से राहुल चौहान की रिपोर्ट
बड़ावदा प्रशासन के निर्देश अनुसार आज बड़ावदा नगर में कोरोना महामारी संक्रमण बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुये कोविड-19 डोर टू डोर सर्वे कर घर के सदस्यों तथा मुखिया से किसी भी प्रकार की बीमारी की जानकारी प्राप्त की गई तथा 10 मई 2020 के पश्चात बाहर से आने वाले तथा बाहर जाने वालों की जानकारी प्राप्त कर प्रत्येक सदस्यों की थर्मल स्क्रीनिंग स्वास्थ्य विभाग की एएनएम श्रीमती माया चौहान द्वारा की गई तथा बीमारी संबंधी प्रविष्टि बूथ लेवल अधिकारी घनश्याम चौहान द्वारा की गई तथा आशा कार्यकर्ता श्रीमती लीला परमार द्वारा प्रत्येक सदस्य को कोरोना वायरस से खुद भी सुरक्षित ओर दूसरों को भी सुरक्षित रखने के लिए मास्क लगाने सेनिटाइजर करने हेतु ओर सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें