रतलाम 22 जून 2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के जनसंवाद में शामिल हुए रतलाम की बिजली उपभोक्ता प्रसन्न थे, उनका कहना था कि लॉकडाउन और कोरोना काल में मुख्यमंत्री ने बिजली उपभोक्ताओं को जो राहत दी है उससे हमारे सर पर एक बड़ा भार कम हुआ है। राजू प्रजापत जो मराठों का वास के रहने वाले हैं उनका कहना था कि उनको माह मई में मात्र 50 रुपए ही बिजली का बिल आया। मराठों का वास के ही गोवर्धन प्रजापत भी खुश थे उनको भी मई माह का बिजली का बिल मात्र 50 रूपए ही आया। हॉट की चौकी के ओमप्रकाश और धीरजशाह नगर के विजय मित्तल ने भी मुख्य मंत्री द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को दी गई राहत की खुले दिल से सराहना की।
विकासखंड जावरा के ग्राम असावती निवासी नन्दलाल गुन्दानिया ने बताया कि लाकडाउन के दौरान उनका व्यवसाय बंद हो चुका था । इस दौरान परिवार के संचालन में बहुत कठिनाई थी। आर्थिक अभाव के कारण बिजली बिल भी नही जमा कर पा रहे थे। प्रदेश सरकार ने हम जैसे छोटे व्यापारियों की समस्या को समझा और बिजली बिल में फिक्स चार्ज की छूट प्रदान की तथा आगामी 6 माह में 6 समान किस्तों में बिजली बिल जमा करनें की राहत प्रदान की। अब हमारा व्यवसाय पुनः पटरी पर लौट रहा है। परेशानी के समय मे प्रदेश सरकार द्वारा दी गई राहत से हमें राहत मिली है। हम प्रदेश सरकार एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के आभारी है।
ग्राम पिपलौदा में बस स्टैण्ड पर सायकल दुकान का संचालन करने वाले विकास परमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण लाक डाउन जैसे कदम उनके जीवन में पहली बार देखने को मिला है। आपने कहा कि इस दौरान व्यवसाय बंद हो जानें से परिवार को आर्थिक समस्याओं से जूझना पडा है। प्रदेश सरकार ने बिजली बिल में रियायत देकर हम जैसे व्यापारियों को राहत प्रदान की है। हम प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद देते है।
ग्राम सरवन निवासी ओंकारलाल रेगा ने बताया कि हमारा परिवार बीपीएल श्रेणी में आता है। उन्होने कहा कि खेती किसानी करके जीविकोपार्जन करते है। लाक डाउन के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा बीपीएल परिवारों के लिए राशन की व्यवस्था, बिजली बिल में आधी छूट जैसी सुविधाएं देकर हम जैसे लोगों की जो मदद की है उसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के प्रति सदैव आभारी रहेगे।
इसी तरह ग्राम पीपलखूंटा निवासी कृषक पवन ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लाक डाउन के दौरान रबी फसल उपार्जन की बेहतर व्यवस्था करनें से हमारा अनाज अच्छे दर पर सरकार द्वारा खरीदा गया । उपार्जित अनाज का भुगतान भी प्राप्त हो गया है। इस दौरान सरकार द्वारा बिजली बिल में 50 प्रतिशत रियायत देने से हमें काफी राहत मिली है। परेशानीकाल में प्रदेश सरकार हम जैसे लोगों की मदद करती रहे यही मेरी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से अपेक्षा है।