रतलाम 15 जून 2020/ उप कोषालयो के युक्तियुक्तकरण के अंतर्गत पायलट आधार पर जिले का सैलाना उपकोषालय बंद किया गया है। साथ ही वहां के कर्मचारियों को जिला कोषालय में पदस्थ किया गया है।
जिला कोषालय अधिकारी श्री विनय भूरिया ने बताया की एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली लागू होने के पश्चात आरयन एवं संवितरण अधिकारियों के युक्तियुकरण के फलस्वरुप कोषालय में आहरण एवं संवितरण अधिकारियों की संख्या 5 या उससे कम रह गई है। आईएफएमआईएस के अंतर्गत आरयन एवं वितरण अधिकारियों द्वारा शत-प्रतिशत कोषालय में ऑनलाइन देख प्रस्तुत किए जा रहे हैं तथा ई-स्टांपिंग व्यवस्था लागू होने से 100 रूपए से अधिक के नान जुडिशल स्टांप का प्रदाय कोषालय से बंद किया जा चुका है।
कोषालय इन कंप्यूटरीकृत परियोजना के अंतर्गत समस्त कोषालय व्यवहार जैसे देयक बनाना कोषालय में प्रस्तुत करना कोषालय से स्वीकृति एवं भुगतान ऑनलाइन हो गए हैं, अतः भौतिक देयक या चेक के लिए अब डीडियो को कोषालय में आने की आवश्यकता समाप्त हो गई है। इसी तारतम्य में सैलाना उपकोषालय को बंद किया जाकर वहां संधारित समस्त अभिलेख, फर्नीचर, तकनीकी उपकरण तथा अन्य सामग्री जिला कोषालय में जमा कराने एवं उपकोषालय में पदस्थ सहायक वर्ग 2 श्री कृष्णकांत चौहान एवं श्रीमती गंगाबाई निनामा को जिला कोषालय रतलाम में उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।