दीपक सोने की रिपोर्ट
सेमलिया घटवाश जहां पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान के साथ स्वच्छ नगर सुंदर गांव का शासन ढिंढोरा पीट रही है वही सेमलिया समीपस्थ गांव घतावास मैं इस अभियान की धज्जियां उड़ती नजर आ रही है जहां गांव की मुख्य सड़कों पर ही पूरे गांव की गंदगी जमा हो रही है लेकिन जिम्मेदार आंखें मूंद कर बैठे हैं किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं की जा रही इस विषय में कई बार सीएम हेल्पलाइन वह मंगलवार को जनसुनवाई शिकायत कर शासन प्रशासन कोअवगत करवाते हुए सरपंच व सचिव द्वारा कोई कार्यवाही नहीं होने पर कई बार शिकायत दे करने के बावजूद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही वही तेजाजी महाराज मंदिर वाले मुख्य रोड से लोगों को घर जाने मैं बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है वही रोड को क्रश करते हुए जो पाइप डालकर जो पानी निकासी के लिए डाला गया था पानी उसमें ना जाते हुए रोड पर ही एकत्रित होकर गंदगी फैला रहा था किंतु अब वही पाइप पूर्णता ध्वस्त हो चुका है जिसके कारण कई बाइक सवार वह किसानों की ट्रैक्टर ट्राली है भी गड्ढे में फंस चुकी है इस विषय में जब सरपंच व सचिव को ग्रामीणों द्वारा अवगत करवाया गया फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई इस विषय में जब जानकारी के लिए सचिव महोदय को फोन किया गया फिर भी फोन रिसीव नहीं किया गया य
ग्रामीण वह पूर्व वार्डमेंबर रामजी पटेल का कहना है कि हमने कई बार फोन लगाकर इन समस्याओं का निराकरण के लिए अवगत करवाया किंतु हमारे फोन का कोई जवाब ही नहीं देता वह रिपेयरिंग के लिए आई राशि का भी अभी तक किसी प्रकार का कोई उपयोग नहीं किया गया किसी प्रकार की कोई रिपेयरिंग नहीं की गई अभी बारिश आने के पूर्व यह स्थिति है यदि बारिश आती है तो स्वभाविक बात है कि जहां गंदगी विशाल रूप लेकर पूरा गांव में समस्या पैदा कर बीमारी उत्पन्न करेगी

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें