जावरा में भी 7 हजार रुपए से ज्यादा पेनल्टी वसूली
जावरा में भी एसडीएम श्री राहुल धोटे के निर्देशन में तहसीलदार श्री नित्यानंद पांडे तथा टीम द्वारा बगैर मास्क के दुकानों एवं बाहर घूमते हुए 52 व्यक्तियों से 7050 रुपए पैनल्टी वसूल की गई । रतलाम तथा जावरा सहित पूरे जिले में पेनल्टी वसूली के साथ ही संबंधित व्यक्तियों को प्रशासन द्वारा निःशुल्क मास्क उपलब्ध करवाए गए और पहनने की समझाइश दी गई। कार्रवाई सतत जारी रखते हुए लोगो मे मास्क लगाने के प्रति जागरूकता उत्पन्न की जाएगी।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें