रतलाम 12 जून 2020/ राज्य शासन द्वारा खरीफ 2019 तथा रबी 2019-20 मौसम में वितरित अल्पकालीन फसल ऋण की नियत देय तिथि ड्यू डेट को बढ़ाकर एक समान 31 अगस्त 2020 नियत कर दिया गया है।
कोविड-19 महामारी की वर्तमान विषम परिस्थिति एवं भारत सरकार नाबार्ड द्वारा जारी दिशा- निर्देश के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि खरीफ 2019 सीजन की 31 मई 2020 तक बढ़ाई गई ड्यू डेट की अवधि में और वृद्धि करते हुए 31 अगस्त 2020 नियत की गई और इसी प्रकार रबी 2019 सीजन की ड्यू डेट 15 जून 2020 को भी बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया है।