रतलाम 27 जून 2020/ राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार नगरीय निकायों, पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2020 की प्रकिया के संचालन तथा प्रारुप मतदाता सूची, जांच सूची एवं डुप्लीकेट सूची आदि सहित दावे, आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत करवाए जाने के लिए जिला स्तरीय स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक 2 जुलाई को दोपहर 12.00 बजे नवीन कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में आहूत की गई है।