रतलाम 15 जून 2020/ जिला जनसम्पर्क कार्यालय रतलाम के पुराने समाचार पत्रों की रद्दी की नीलामी आगामी 23 जून 2020 को दोपहर 3.00 बजे की जाएगी। नीलामी में शामिल होकर रद्दी क्रय करने के इच्छुक व्यक्ति, फर्म के मालिक 23 जून को दोपहर 2.00 बजे तक कार्य दिवस में अपनी दरें जिला जनसम्पर्क कार्यालय अजंता टाकिज रोड, रोटरी हाल के उपर बंद लिफाफे में प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त दरों के लिफाफे इसी दिन दोपहर 3.00 बजे खोले जाएंगे। आवेदक को अपने आवेदन के साथ 1 हजार रुपए की अर्नेस्टमनी के जमा करानी होगी। रद्दी नीलामी शर्ते एवं नियम सम्बन्धी विस्तृत जानकारी जिला जनसम्पर्क कार्यालय रतलाम में कार्यालयीन दिवसों एवं कार्यालयीन समय मे प्राप्त की जा सकती है।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें