--
लॉकडाउन में फंसे मध्यप्रदेश के मज़दूरों को लेकर आयी विशेष मज़दूर ट्रैन
--
स्टेशन पर हुए हेल्थ चेकउप के बाद कलेक्टर सहित अधिकारियो ने मज़दूरों को किया विशेष बसों से अपने घरो के लिए रवाना
लॉकडाउन में फंसे मध्यप्रदेश के मज़दूरों को लेकर आयी विशेष मज़दूर ट्रैन
--
स्टेशन पर हुए हेल्थ चेकउप के बाद कलेक्टर सहित अधिकारियो ने मज़दूरों को किया विशेष बसों से अपने घरो के लिए रवाना
08 मई 2020/ मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan की पहल पर लॉकडाउन में गुजरात में फंसे मध्य प्रदेश के खरगोन, बड़वानी, खंडवा, झाबुआ इत्यादि जिलों के लगभग बारह सो आदिवासी मजदूर परिवार गुजरात राजकोट से विशेष मजदूर ट्रेन द्वारा 8 मई को लाए जाकर रतलाम #entry_point पर उतरे। रतलाम में इन मजदूरों के लिए भोजन पानी बिस्किट इत्यादि प्रबंध किए गए। मेडिकल चेकअप किया गया। रतलाम में 37 बसों से यह मजदूर परिवार अपने गृह जिलों की ओर रवाना हुए।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा सुबह जल्दी समस्त अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचकर लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पूरे समय कलेक्टर श्रीमती चौहान द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ मजदूरों के लिए समस्त व्यवस्थाएं की गई और उनको विशेष बसों से अपने घर की ओर रवाना किया गया।
जब कलेक्टर ने रेलवे स्टेशन पर बच्चे को अपने हाथों से मास्क पहनाया
गुजरात में लॉकडाउन में फसे मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के मजदूर परिवार 8 मई को रतलाम एंट्री पॉइंट पर उतरकर बसों से अपने गृह जिलों खरगोन, खंडवा, बड़वानी, धार, झाबुआ इत्यादि की ओर रवाना हुए।
इस दौरान रतलाम रेलवे स्टेशन पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा खड़े रहकर सतत व्यवस्थाएं करवाई जा रही थी जब बड़वानी जिले के एक मजदूर अमर सिंह के परिवार के साथ उनके बच्चे वजे सिंह को कलेक्टर ने बगैर मास्क के देखा तो मास्क मंगा कर अपने हाथों से बालक वजे सिंह को मास्क पहनाया। कलेक्टर द्वारा इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर पर सतत भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं पर नजर रखी गई। आदिवासी मजदूर परिवारों के मेडिकल चेकअप, उनके भोजन इत्यादि की व्यवस्था के लिए मौजूद अमले को सतत दिशा निर्देशित करती रही।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें