पुलिस ने गांवों में करवाई मुनादी कोई भी शराबी नही पिये कच्ची शराब
रातभर नामली थाना क्षेत्र के कई गांवों में दबिशें के बाद खाली हाथ लोटे




नामली से संदीप तलोदिया के साथ शाकिर शाह की रिपोर्ट

नामली- नामली थाना क्षेत्र में पुलिश ने आसपास के सभी गांव में सतर्कता के लिए ऐलान मुनादी करवाई जिसमें बताया गया कि कोई भी शराबी कच्ची शराब नही पिये व किसी का भी स्वास्थ खराब हो तो तुरंत पुलिश को सूचित करें वही रात दस बजे से सुबह चार बजे तक नामली थाना क्षेत्र के ग्राम सेमलिया, गुणावद, रुघनाथगड़,तड़खेड़ी,बरबोदना,जैसे गांवों में लांकडाउन के बावजूद खुलेआम बिकती अवैध देशी व घटिया शराब की तलाश में एसपी द्वारा गठित दल ने रात भर छापे मारी की जिसमे रतलाम दो बत्ती टीआई,शिवगढ़ टीआई नामली टीआई  आबाकरी टीआई व राजस्व विभाग सहित करीब 50 पुलिसकर्मियो व अधिकारियों ने उक्त गांवों में दबिशें दी लेकिन पूरी रात इतने बड़े दल बल के साथ छापामारी करने पर भी कोई सफलता नही मिली। वही प्रशाशन ओर पुलिश अब इतनीं सक्रियता दिखा रहा है यही सक्रियता पहले से की होती तो शायद इतनीं जाने नही जाती लेकिन अब यह तय है कि क्षेत्र में बढ़ती पुलिश ओर प्रशाशन की सक्रियता से सभी शराब माफिया भूमिगत हो गए है। और पुलीस पानी पर डंडा कूट रही है।

आरोपियों को न्यायालय में किया पेश 1-1दिन का मिला रिमांड
नामली थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि 3 नो आरोपियों बारोडा निवासी लखन,व भदवास निवासी  रमेश मोग्या,दिलीप राठोर को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया था जहाँ से 3 नो का 1 दिन का रिमांड मिला है । आरोपियों से गहन पूछताछ कर इनसे जुड़े हुवे रैकेट तक पहुचेंगे जहा से ओर भी आरोपियों तक पहुंचा जाएगा । वही मंगलवार को भी 4 संदिग्द लोगो को हिरासत में लिया गया है इनसे भी पूछताछ जारी है।

प्रशाशन ओर पुलिश को भी नही मालूम कितनो को किया आइसोलेट- खुले घूम रहे आइसोलेट लोग-
नामली में जहरीली शराब के सेवन से भदवासा के अर्जुन और जय सिंह की मौत के बाद पुलिश व प्रशाशन ने उक्त दोनों की मौत में कोरोना कि आशंका व्यक्त की थी जिसके बाद परिजनों और मोहल्ले के 24 लोगो के आइसोलेट होने पुष्टि प्रशाशन द्वारा 3 मई को की गई थी लेकिन मंगलवार को भास्कर ने  नांमली स्तिथ आइसोलेशन क्षेत्र में जानकारी ली तो वहाँ महज 19 लोग ही मौजूद है।जबकि स्वास्थ अधिकारी राजेश मंडलोई से चर्चा की गई तो बताया कि मुजे भदवासा से 24 लोगो के आइसोलेट होने की जानकारी मिली थी वही एसडीओपी ने 20 लोग बताये वही तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल ने पहले 24 लोग बताये बाद वही कुछ देर बाद ही उन्होंने  नांमली में आइसोलेट किये गए लोगो का आधिकारिक आंकड़ा 19 ही बताया वही देखा गया कि आंकड़ो को ले कर पुलिश ओर राजस्व विभाग व स्वास्थ्य विभाग में ग़फ़लत है। वही उक्त लोग छात्रवास के बाहर खुले घूम रहे है न तो पुलिश का कोई जवान वहा मौजूद है और न ही प्रशासन का कोई व्यक्ति उनके पास है।

आइसोलेट किये गए मृतक के परिजन रतननाथ ने बताया कि अर्जुन व जय सिंह शराब के आदि थे उनकी मौत भी शराब पीने से ही हुई है उन्हें कोई बीमारी नही थी और न ही गांव में ऐसी कोई समस्या है यह बात हमने बड़े अधिकारियों उसी दिन बता दी थी फिर क्यो हमे इस तरह बंधक बना के रखा जा रहा है हमारे साथ छोटे छोटे बच्चे है। और घर पर भी बहुए बच्चो के साथ अकेली है हम मजदूर लोग है कमाए गे तो खाएंगे हमे जबरन यहाँ क्यो रखा जा रहा है।

जांच कर रहे स्वास्थ अधिकारी का बयान
स्वास्थ अधिकारी राजेश मंडलोई ने बताया कि हमारे द्वारा दीन में 2 बार उनकी जांच की जा रही है लेकिन इन लोगो को कोई परेशानी नही है किसी मे कोई भी लक्षण नही है। संदिग्द लोगो का तापमान 102 फेरनहाइटके ऊपर रहता है लेकिन इन लोगो का 100 फेरनहाइट के अंदर ही है। ओर न ही कोई सिम्टम्स इनमें देखने को मिल रहे है।