RATLAM 29 मई 2020 / रतलाम से सुखद खबर, शुक्रवार को दो और को कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल से एक 25 वर्षीय युवक तथा एक 10 वर्षीय बालक कोरोना को परास्त कर अपने घर पहुंचे।
इस अवसर पर उपस्थित कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ संजय दीक्षित, पैरामेडिकल स्टाफ तथा नर्सेज द्वारा मरीजों का अस्पताल से बाहर निकलने पर अभिवादन किया गया।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें