पंचेड़ में खेत पर पड़े टीटोड़ी के अंडे
नामली से संदीप तलोदिया के साथ शाकिर शाह की रिपोर्ट
नामली। एसके न्यूज़
समीपस्थ ग्राम पंचेड निवासी 80 वर्षीय मांगीलाल मोगिया, वृद्ध धूलजी पटेल, कंवरलाल पटेल , रामेश्वर पबानिया, देवा चौधरी, हीरालाल ने बताया की वर्षो से अनुभव है कि पक्षी टिटोडी के चारों अंडे का मुंह जमीन की तरफ है और है नीचे की और है, इससे हम वर्षो से देख रहे है कि उस वर्ष बारिश अच्छी होती है।इस वर्ष भी खेतो पर देखने को मिला है कि टिटोडि के चारो अंडों का मुह जमीन की तरह है और नीचे है इससे इस वर्ष 4 माह बरसात होगी। अगर 4 अंडो मैं से एक का मुह ऊपर होता तो बारिश एक महा कम होती यह भी अनुमान वर्षो का है। इस वर्ष 4 अंडों का मुह जमीन की ओर है।
पंचेड में खेत पर अंडे दिखता मांगीलाल।


0 Comments
एक टिप्पणी भेजें