सेमलिया से संदीप तलोदिया के साथ शाकिर शाह की रिपोर्ट

नामली  नामली में राजनीति पारा तब चढ़ गया जब क्वारेन्टीन किये गए कोंग्रेश जिला अध्य्क्ष राजेश भरावा पर  188 के उलंघन का केश दर्ज हो गया ।जबकि कॉंग्रेश अध्य्क्ष राजेश भरावा को  12 मई को भोपाल जाने के कारण 14 दिन के लिए होम क्वारेन्टीन किया गया था। जब भरावा को गेंहू उपार्जन केंद्र पर 5 दिनों से उपज नही तुलने के कारण उपार्जन केंद्र पर किसानों के  हंगामा करने की सूचना मिली वही कुछ किसानों ने जिला अध्यक्ष को मौके पर आ कर समस्या का निराकरण करने को कहा जिस पर  राजेश भरावा ने मौके पर पहुच कर किसानों को शांत करवा कर प्रशाशन को मामले से अवगत करवाया व मोके पर पहुचे तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल को किसानों की समस्या से अवगत करवाते हुवे  बताया कि जिन किसानों उपज बेचने के लिए समय की पाबंदियां क्यो लगा रखी है मेसेज आने के 2 दिन बाद केंद्र पर उपज तोलने से इनकार किया जा रहा है जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों के आक्रोश को देखते हुवे तुंरत व्यवस्था में बदलाव कर किसानों को मेसेज आने के 2 दिन के स्थान पर 4 दिन का समय दे दिया व 1 दिन अतिरिक्त आवश्यक स्तिथि में उपज तोलने का समय दे दिया।जिसे किसानों की समस्या का निराकरण हो गया। जिसके बाद प्रशाशन को जिला कोंग्रेस अध्य्क्ष राजेश भरावा के क्वारेन्टीन होने के बावजूद उपार्जन केंद्र पर जाने की सूचना मिली जिस पर नामली थाने पर पटवारी राजेश माना ने अधिकारियों के निर्देशन में 188 के उलंघन करने पर जिला कॉंग्रेश अध्य्क्ष राजेश भरावा पर प्रकरण दर्ज करवाया

जून 2017 में भी हुवा था किसान आंदोलन करने पर प्रकरण दर्ज
किसान आंदोलन के दौरान भी भरावा पर किसानों के आक्रोश के चलते आंदोलन हिंसक हो जाने के कारण प्रकरण दर्ज हुवा था । वही होम क्वारेन्टीन होने के बावजूद फिर से गेंहू उपार्जन केंद्र पर उपज नही तुलने के कारण हंगामा कर रहे किसानों की समस्या जानने पहुचे जिसमे 188 का दोषी मानते हुवे केश दर्ज हुआ

किसानों की लड़ाई लड़ने पर भाजपा ने केश दर्ज करवा कर दिया इनाम-भरावा
में लगातार उपार्जन केंद्र के मामले उठा रहा था । जिसे आहत हो कर भाजपा विधायक दिलीप मकवाना के इशारे पर मुजे बिना वजह होम क्वारेंटीन करने का दबाव प्रशासन पर बनाया इसी दौरान गेंहू उपार्जन केंद्र पर किसानों के उपज नही तोलने के कारण किसानों के बुलाने पर में मोके पर पहुँचा ओर समस्या का निराकरण भी करवाया जिसे विधायक ने बौखलाहट के कारण मुज पर केश दर्ज करवाया में किसानों की हित के लिए ओर भी केश दर्ज करवाने के लिए तैयार हूं लेकिन किसानों की लड़ाई लड़ता रहुगा