RATLAM 29 मई 2020/ कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण द्वारा उत्पन्न महामारी से निपटने के लिए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. एवं संबद्ध प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों द्वारा अपने एक दिन के वेतन की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायतार्थ दी गई। उक्त राशि 2 लाख 72 हजार 324 रुपए का चेक बैंक कर्मचारियों द्वारा अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे को सौंपा गया। अपर कलेक्टर द्वारा बैंक कर्मचारियों के उक्त योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर बैंक प्रशासक श्री परमानन्द गोडरिया, महाप्रबंधक श्री आलोक कुमार जैन, बैंक कर्मचारी श्री राजेन्द्र कुमार मारु, श्री शैलेष खरे, श्री सुरेष परासिया, श्री नागेस्वर बैरागी उपस्थित थे। उक्त जानकारी बैंक के जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुशील कुमार शर्मा द्वारा दी गई।Image may contain: 3 people