ग्राम हतनारा जल वितरण टँकी की नही हो रही सफाई
टँकी में मरा पड़ा जानवर,लोग दुष्टित जल पीने पर मजबूर
वार्ड रहवासी नालियों में भरी गन्दगी से हो रहे परेशान।
जवाबदारों की अनदेखी से रहवासियो में बीमारी फैलने का अंदेशा।
रतलाम-विश्व्यापी कोरोना महामारी की जंग में जिला प्रशासन के जवाबदार अधिकारी 24 घण्टे ततपर है तो वही जिले की पिपलौदा जनपद के जवाबदार अधिकारी की अनदेखी और हतनारा जनपद पंचायत के जवाबदारों की लापरवाही से हतनारा के रहवासी गन्दा और दुष्टित जल पीने पर मजबूर है।साथ ही अधिकांस वार्डो में नालियों की सफाई नही होने से वार्ड रहवासी बीमारियां फैलने के भय से भयबित है।हम आपको बता दे कि ग्राम हतनारा करीब 400 परिवारो को जिस पेयजल टँकी से पानी वितरण किया जा रहा उस टँकी मे जानवर मरा हुआ पड़ा है और कई सालों से टँकी की सफाई भी नही हुई है।हालांकि जवाबदार अधिकारी प्रतिमाह टँकी की साफ सफाई और साल में एक बार उसके अंदर एकत्रित पानी के गुणवत्ता की जाँच करवाने की बात कह रहे  है।लेकिन उन्हें यह नही पता कि जिस पानी का गाँव मे सप्लाई किया जा रहा उसकी कितनी गुणवत्ता है।पँचायत के जवाबदारों के इस तरह के बयान व पानी की टँकी में मर्त तैरता पक्षी के इस वीडियो से सहज अनुभव किया जा सकता है जवाबदार अधिकारी सिर्फ रहवासियो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है।