*विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा अंतिम चरण में 58 यूनिट रक्तदान हुआ*

रतलाम। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में चलाए गए रक्तदान अभियान के अंतर्गत आज अंतिम चरण में कालिका माता प्रखंड द्वारा 58 यूनिट रक्तदान किया गया | विगत दिनों जिला चिकित्सालय से प्राप्त सूचना के आधार पर संगठन द्वारा 100 यूनिट रक्तदान करने का लक्ष्य लिया गया था उसके अंतर्गत 100 से भी अधिक अभी तक कुल 169 यूनिट रक्तदान किया गया है  बजरंग दल आगे भी इस आपदा के समय में किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में  सहयोग हेतु जिला चिकित्सालय के साथ खड़ा है  रक्तदान इस कार्यक्रम में बहन अंजू पवार द्वारा भी रक्तदान किया गया । ब्लड बैंक की पूरी यूनिट का और साथ ही मीनाक्षी शर्मा, डॉ अंकित जैन एवं ओ पी जोशी जी का भी पूरा सहयोग रहा।
इस अवसर पर विहिप जिला अध्यक्ष डॉ जितेंद्र वर्मा, जिला मंत्री राहुल सोनी ,बजरंग दल जिला संयोजक राघव त्रिवेदी, मुकेश व्यास, मोंटी जायसवाल, प्रखंड अध्यक्ष प्रहलाद सिंह पवार ,मंत्री धीरज पाठक, सहसंयोजक शेर सिंह ठाकुर एवं समस्त प्रखंड कार्यकर्ता उपस्थित थे उपरोक्त जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख कमलेश पंवार द्वारा दी गई ।