( नामली ) सेमलिया से संदीप तलोदिया के साथ शाकिर शाह की रिपोर्ट
नामली नामली समर्थन मूल्य केंद्र पर गेहूं खरीदी करने में देरी करने व 2 दिन के बाद उपज नही तोलने की समय पाबंदी के खिलाफ किसानों में आक्रोश फेल गया व मेसेज आने के बाद भी उपज नही तुलने पर किसानों ने हंगामा शरू कर दिया व जल्द ही उपज तोलने की मांग करने लगे हंगामे सूचना मिलते जिला कोंग्रेश अध्य्क्ष राजेश भरावा व किसान नेता दिलीप जाट गेंहू उपार्जन केंद्र पर पहुचे व संस्था प्रबंधक से व्यवस्था की जानकारी मांगी जिस पर संस्था प्रबंधक सुनील शर्मा ने बताया कि जिन किसानों को उपज बेचने के संबंध मैसेज आये थे व कुछ किसानों को टोकन देने की व्यवस्था की गई थी उनकी उपज 2 दिनों में तोलना आवश्यक है।जिन किसानों को मैसेज भेजा गया है यदि 2 दिनों के अंदर उनकी उपज नही तुलती है तो ऊपर से ही उपज तोलने पर लॉक लग जाता है । जिसके लिए किसानों में आक्रोश है । यह व्यवस्था भोपाल एनआईसी से ही है इसमें हम कुछ नही कर सकते 2 दिन बाद ऊपर से ही मेसेज वाले किसान की उपज तोलने पर लॉक लग जाता है। जिसके बाद किसानों की उक्त समस्या से जिला अध्य्क्ष राजेश भरावा ने कलेक्टर को अवगत करवाते हुवे बताया कि जिन किसानों को मेसेज भेजा गया उनका माल 2 दिन बीत जाने के बाद भी माल नही तोला जा रहा है स्थानीय अधिकारी बता रहे है कि 48 घण्टे के बाद उपज नही तोली जाएगी भोपाल से निर्देश है। जिसके बाद कलेक्टर के निर्देशन में प्रशाशनिक अमले के साथ तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल मोके पर पहुचे जिनको समस्या से अवगत करवाया व तुरन्त समस्या को हल करने की मांग की गई। वही किसानों के आक्रोश को देखते हुवे अधिकारियों ने भोपाल एनआईसी व वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर तुरन्त ही व्यवस्था में बदलाव कर दिया जिसके अंतर्गत जहा पहले 1 दिन में 30 मेसेज किसानों को भेजे जा रहे थे उसके स्थान पर 19 मई से ही 50 मैसेज भेजे जाएंगे वही ऐसे किसानों को जिनको मैसेज प्राप्त होने के 2 दिन के अंदर उपज तोलना अनिवार्य था अब 2 दिन का ओर अतिरिक्त समय दे दिया गया है वह अब 4 दिन के अंदर उपज तोल पाएंगे अधिकारियों द्वरा उक्त घोषणा करने के बाद किसानों का आक्रोश खत्म हुआ व तोल व्यवस्था सुचारू हो पाई।
जिन किसानों को मैसेज मिला है मेसेज मिलने की दिनांक से 4 दिन के अंदर उनकी उपज तोल कर ली जाएगी 2 दिन के स्थान पर 4 दिन का वक्त अब किसानों को रहेगा जिसमे वह अपनी उपज आराम से बेच पाएंगे वही अब किसानों को 30 के स्थान पर 50 मैसेज प्रतिदिन भेजे जाएंगे

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें