#एक्शन_प्लान के तहत बनाए गए कण्ट्रोल रूम का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

#RATLAM / #कोरोना_वायरस से बचाव के लिए एक्शन प्लान के तहत जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। स्थानीय ई-दक्ष केंद्र पर बनाए गए कंट्रोल रूम का कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा निरीक्षण किया जाकर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के लिए निर्देशित किया गया।

जिला कंट्रोल रूम के माध्यम से नागरिकों को टेलीमेडिसिन सुविधा भी प्रदान की जा रही है। जिससे किसी भी व्यक्ति का अनावश्यक पब्लिक कांटेक्ट नहीं हो और बीमारी का निदान टेलीमेडिसिन के माध्यम से हो जाए। टेलीमेडिसिन के लिए हेल्पलाइन नंबर 07412242400 एवं 8989 254487 है। चिकित्सकीय परामर्श के लिए प्रात 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे के मध्य 9301296255 या 8815829070 या 7067949204 या 8815822491 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है