औद्योगिक इकाइयों को पुनः आरंभ करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
#RATLAM 20 अप्रैल 2020/ रतलाम जिले में जारी लॉक डाउन के दौरान जिन औद्योगिक इकाइयों को पुनः आरंभ किया जाना है उसके लिए संबंधित अपने आवेदन ऑनलाइन dmratlam@ nic.in पर करें, ऑफलाइन आवेदन नहीं लिए जाएंगे।
आवेदनकर्ताओं को सशर्त अनुमति दी जाएगी, प्रत्येक आवेदन के साथ एक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट सम्मिट करना होगी जिसमे मजदूर, मटेरियल, सेनीटाईजेशन, डीस्टेंसिंग, आदि का उल्लेख आवेदक द्वारा करना होगा जिससे कि शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित हो सके, यह आवेदन के साथ जमा करना होगा। उनको इकाई का संचालन 50 प्रतिशत मजदूरों के साथ ही करना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तथा अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा। कार्यस्थल पर मजदूरों, कर्मचारियों के सैनिटाइजेशन व्यवस्था करनी होगी। मजदूरों के आने-जाने के लिए वाहन का उपयोग किया जाएगा तो उसमें क्षमता के केवल 40 प्रतिशत स्थानों पर ही सवारी बैठ सकेंगे। फैक्ट्री स्थल पर उपस्थित सभी कर्मचारी, मजदूरों का मेडिकल परीक्षण कराया जाना होगा। यदि किसी प्रकार का स्वास्थ्य खराब होता है या कोरोना वायरस लक्षण परिलक्षित हो तो उसे अस्पताल ले जाने की समस्त जिम्मेदारी इकाई स्वामी की होगी। जहां तक संभव हो मजदूरों को रोकने एवं खाने-पीने की व्यवस्था इकाई परिसर में ही करनी होगी। जिले के कंटेनमेंट एरिया में निवासरत कोई भी कर्मचारी या मजदूर को कार्य पर नहीं रखा जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में ही उद्योग परिचालन होगा।
-----------------
संशोधित आदेश
रतलाम 20 अप्रैल 2020/ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े द्वारा धारा 144 के अंतर्गत संशोधित आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि 20 अप्रैल से रतलाम जिले में आयकर कार्यालय, भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय तथा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रतलाम प्रतिबंध से मुक्त होंगे, किंतु कंटेंटमेंट एरिया से कोई अधिकारी, कर्मचारी बाहर नहीं आ सकेंगे। उपरोक्त सभी कार्यालय गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार संचालित होंगे तथा उनका अक्षरशः पालन करना अनिवार्य होगा।
------------------
बैंकों का कार्य समय निर्धारित
रतलाम 20 अप्रैल 2020/ अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्रीमती जमुना भिडे द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार 21 अप्रैल से प्रधानमंत्री गरीब योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राज्य सरकार से प्राप्त विभिन्न सहायता राशि का शीघ्र एवं समय पर भुगतान करने हेतु बैंकों का कार्य समय नए सिरे से निर्धारित गया है। जारी आदेश के तहत सैलाना तहसील एवं बाजना ब्लाक अन्तर्गत समस्त बैंक शाखाएं प्रातः 9.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक खुली रहेंगी। ग्राहकों से लेनदेन का समय प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक रहेगा। जिले की अन्य तहसील अन्तर्गत संचालित समस्त बैंक शाखाएं पूर्व की भांति प्रातः 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक खुली रहेगी। ग्राहकों के लेनदेन का समय पूर्व की भांति प्रातः 10.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक रहेगा। आदेश 3 मई तक यथावत रहेगा।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें