#कंटेनमेंट_एरिया में किया जा रहा कीटनाशक का छिड़काव

#RATLAM 21 अप्रैल 2020/  कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि कंटेनमेंट क्षेत्रों में नालियों की साफ-सफाई के साथ ही क्षेत्र में कीटनाशक दवा का छिडकाव किया जाए। निगम आयुक्त श्री एस.के. सिंह ने तत्परतापूर्वक कंटेनमेंट क्षेत्रों में निगम की टीम का गठन करते हुए साफ-सफाई के निर्देश दिए। निगम टीम द्वारा कंटेनमेंट क्षेत्रों में कीटनाशक दवा का छिडकाव किया गया।

#रतलाम शहर के कंटेनमेंट एरिया में बैंक मित्रों द्वारा आमजन को भुगतान किया जा रहा है।