कलेक्टर ने जावरा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया

#RATLAM कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान शनिवार को जावरा पहुंची।  जावरा में सबडिवीजन लेवल पर बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी भी साथ थे।

कंट्रोल रूम पर प्रत्येक दिशा से आने वाले व्यक्तियों की जानकारी तिथि वार संधारित की जा रही है। इसके साथ ही दूरभाष द्वारा लोगों के स्वास्थ्य संबंधी फीडबैक लिए जा रहे हैं। खासतौर पर अन्य जिलों से आने वाले व्यक्तियों तथा सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार वाले व्यक्तियों के फीडबैक उनसे चर्चा कर के लिए जा रहे हैं।