श्रद्धा और समर्पण की मिसाल बने हैं टेलीमेडिसिन के डॉक्टर्स

#RATLAM / कलेक्ट्रेट द्वारा संचालित टेलीमेडिसिन सेंटर , ई दक्ष केंद्र , रतलाम जहाँ पर जिले के मरीजों को अपनी तकलीफ का निराकरण और  उनको लक्षणों के आधार पर सुरक्षित एवं असरकारक दवाओं का डॉक्टर राजेश शर्मा आईएमए अध्यक्ष एवं डॉ स्मिता शर्मा के साथ आयुष के एमडी डॉक्टर और समस्त अन्य डॉक्टर जैसे जयदेव डॉक्टर राज तिलक तिवारी डॉ बीएल प्रजापत डॉ रविंद्र लाढ , डॉ प्रमोद बघेल,  डॉ चैताली लालन,  डॉ आकृति पांडे डॉ संजय कोल्हे,  डॉ अनुपम पाण्डेय, डॉ ललित गोमे,  डॉ रमेश सालोर आदी द्वारा उनकी सेवाएं अभूतपूर्व रूप से पूरे जिले में ग्रामीण अंचलों तक लोगों के फोन पर संपर्क करने के बाद उपचार किया जाता हैं और उन फोन के उपरांत जो आने की स्थिति में नहीं है दवा की दुकान तक पहुंचने की स्थिति में नहीं है उन लोगों को एम एम यू की टीम के द्वारा एंबुलेंस सर्विस से स्क्रीनिंग भी हो रही है और दवाओं का वितरण भी हो रहा है साथ ही में अति आवश्यकता पड़ने पर उन मरीजों को जिला चिकित्सालय में एंबुलेंस के माध्यम से लाया जाता है एवं संपूर्ण इलाज किया जाता है।

 जो मरीज क्वॉरेंटाइन है और जिन मरीजों को दवाइ की सलाह दी है उन मरीजों का फॉलोअप भी लिया जाता है। जिससे प्रतिदिन मरीजों की तकलीफों का निराकरण और उसके साथ-साथ जिन मरीजों को दवाइयां पूर्व में दी गई है इलाज किया गया है उनको कितना फायदा हुआ है उसका फॉलोअप भी लिया जाता है। क्वॉरेंटाइन में जो  हैं उन लोगों को भी फॉलोअप लिया जाता है किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ होती है तो उसका निराकरण होता है। इन सभी कार्यों में डॉ शर्मा व उनकी टीम के द्वारा पूरी तन्मयता के साथ एक माह से निरंतर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और आगामी दिनों में भी वह कोरोनावायरस के योद्धा के रूप में आम जनता को मदद करते नजर आएंगेl