बांगरोद में प्रवेश के रास्ते बंद किए


बांगरोद ग्राम पंचायत  में गांव की युवा टोली द्वारा गांव के सभी रास्ते पर बैरिकेड लगा कर बंद कर दिए। ग्राम पंचायत प्रधान  साधना समरथ पाटीदार ने बताया कि बांगरोद गांव उज्जैन जिला की सीमा से लगा होने के कारण कई लोग कच्चे रास्ते से सीधे गाँव आते हैं इस कारण गांव में चेकपोस्ट लगाकर अन्य जिलों से आने वाले लोगों को सूचना पुलिस चौकी पर दी जा रही है गांव में आने वाले प्रति व्यक्ति का नाम व पूरा पता नोट किया जा रहा है ।