आम्बा-कोरोना वायरस के संक्रमण को समाप्त करने के लिए जनप्रतिनिधि भी सहयोग देने में आगे आ रहे हैं।क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने ग्राम आम्बा में पहुँचकर लॉकडाउन के दौरान गरीबों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।
कोरोना वायरस के चलते जावरा विधायक श्री पांडेय ने ग्रामीणों से चर्चा की ओर कहा कि शासन द्वारा आपको हर स्तिथि में सहायता प्रदान की जाएगी।उन्होंने ग्रामवासियों से कोरोना का प्रभाव को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालने करने की समझाइश दी गई।इस दौरान विधायक श्री पाण्डेय ग्राम के शासकीय विद्यालय में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से आए मजदूरों से भी मिले।विद्यालय में ठहरे मजदूरों का पिपलोदा स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।जिसमे सभी मजदूर स्वस्थ पाए गए।मजदूरों के रुकने की व्यवस्था की वही मजदूरों को भोजन भी कराया गया।श्री पाण्डेय ने पंचायत सचित दिलीप चौहान को निर्देशित किया कि लॉकडाउन से पीड़ित किसी भी मजदूर परिवार को कोई परेशानी ना हो।मजदूरों को शासन की व्यवस्था का समय पर लाभ मिलना चाहिए।
आम्बा-आम्बा में सचिव दिलीप चौहान से लॉकडाउन में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेते विधायक डॉ पाण्डेय ।
एवं मजदूरों से चर्चा करते ।