बड़ावदा बाजार में मेले जैसे हालत




प्रशासन के मेहनत पर पानी ना फेर दे यह भीड़


बड़ावदा से राहुल चौहान की रिपोर्ट


बड़ावदा नगर में प्रशासन और पुलिस विभाग दोनों की मिलीजुली सक्रियता की बदौलत लॉक डाउन को लगभग एक माह से अधिक समय बीत चुका है।किन्तु अभी तक यहां कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है ।इसके लिए बड़ावदा के कई संगठन कोरोना संक्रमण के बचाव में लगे हुए है इन सभी योद्धाओं का स्वागत सम्मान किया गया।किन्तु जैसे ही 20 अप्रेल को एतिहातन के रूप मे थोड़ी सी छूट की बात सामने आई तो सुबह बाजारों में देखने में आया कि एक बड़ी भीड़ बाजार मे उमड़ कर एक मेले के रूप मैं बाजार का दृश्य देखने लगा था कहीं यह बढ़ती भीड़ प्रशासन के अब तक के किए  कराए पर पानी ना फेर दे इसके लिए प्रशासन को बिल्कुल भी छूट नहीं देने की आवश्यकता  रहेगी नहीं तो प्रशासन ने जिस मुस्तैदी से अब तक जो सेवाएं दी है कही यह अनियंत्रित और बढ़ती भीड़ इस किए धरे पर पानी ना फिर दे प्राय बाजारों में सुबह 11:00 बजे तक किराना सामान के साथ कुछ छूट मिलती है किंतु इस दौरान यह भी देखने में आया है कि जिन्हें बिल्कुल भी काम नहीं है वह भी केवल घूमने-फिरने के लिए बाजार में आकर भीड़ बढ़ा रहे हैं वही बड़ावदा के आसपास से लगे उज्जैन जिले के गांवों के लोग भी बड़ावदा में प्रवेश कर रहे हैं जबकि उज्जैन जिले में कोरोना संक्रमण से पॉजिटिव मरीजों की संख्या 90 से ऊपर पहुंच चुकी है ऐसे में उज्जैन जिले से रतलाम की सीमा में प्रवेश कर रहे लोगों से भी प्रशासन को सख्ती से निपटना होगा। हालांकि नगर परिषद और पुलिस प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मी सफाई कर्मी सहित अन्य विभाग भी अपने अपने स्तर पर अपनी सेवाएं बड़ावदा नगर में दे रहे हैं