#रतलाम जिले में संचालित सभी बैंकों, वित्त संस्थाओं में  ग्राहक सेवा की उपलब्धता तथा आंतरिक कार्य के लिए निम्नानुसार व्यवस्था

#RATLAM / जिला दंडाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले की सभी बैंक वित्तीय संस्थाएं प्रात 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक खुली रहेंगी। ग्राहक सेवा प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक जारी रखते हुए अपने कार्यालयीन कार्य एवं उनके कार्यालय से होने वाले शासकीय बैंकिंग व्यवहार, ग्राहक लेनदेन, आरटीजीएस, नेट बैंकिंग, चेक क्लीयरिंग कार्य किया जाएगा।

जिले की सभी बैंक तथा वित्त संस्थाओं के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर द्वारा प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कार्य संपादित किया जाएगा। सभी बैंक अपनी बैंक शाखा एवं बैंकिंग कॉरस्पॉडेंस या किओस्क सेंटर के माध्यम से पर्याप्त रोकड़ व्यवस्था रखते हुए ग्राहक सेवा देना सुनिश्चित करेंगे।

सभी बैंक एवं वित्तीय संस्थाओं के एटीएम पर्याप्त रोकड़ व्यवस्था के साथ खुले रहेंगे। अपने काउंटर्स के समीप #हैंड_वॉश, #सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए #सोशल_डिस्टेंसिंग के लिए बरामदे एवं काउंटर्स के सामने एक एक मीटर की दूरी पर ग्राहकों के खड़े होने हेतु चिन्हांकन  कराना सुनिश्चित करेंगे।